8 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो ZERO रिफंड रेलवे के नए नियम से यात्रियों की जेब पर सीधा असर

train ticket

Indian Railways: अगर आप भी उन लोगों में हैं जो पहले टिकट बुक कर लेते हैं और बाद में प्लान बदलने पर आखिरी समय में कैंसिल कर देते हैं, तो अब आपको संभलने की जरूरत है।

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने टिकट कैंसिलेशन के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। नए नियम के मुताबिक अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराने पर भी यात्रियों को कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

यानी अब तक जो लोग सोचते थे कि आखिरी समय तक टिकट रखेंगे और जरूरत पड़ने पर रद्द कर देंगे, उनके लिए ये नियम सीधा जेब पर असर डालने वाला है।

क्या है नया नियम?

रेलवे के नए नियम के अनुसार अब रिफंड का पूरा गणित बदल गया है। पूरा रिफंड चाहिए तो 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करें।

8 घंटे के अंदर कैंसिल होने पर जीरो रिफंड।

पहले 4 घंटे पहले तक कैंसिल होने पर 50% रिफंड मिल जाता था।

आखिरी समय कैंसिल किया तो समझो पैसा गया

रेलवे के अनुसार कैंसिलेशन और रिफंड की समय सीमा को बदल दिया गया है। अब पूरा पैसा वापस पाने के लिए यात्रियों को काफी पहले टिकट रद्द करना होगा। अगर कोई यात्री यात्रा से 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है, तभी उसे पूरा रिफंड मिल सकेगा।

जैसे-जैसे ट्रेन खुलने का समय नजदीक आता जाएगा, रिफंड की राशि कम होती जाएगी और अगर ट्रेन छूटने में 8 घंटे से कम समय बचा है, तो टिकट कैंसिल करने पर एक भी रुपया वापस नहीं मिलेगा।

पहले ऐसा नहीं था, क्योंकि पहले कम समय बचने पर भी कुछ प्रतिशत रिफंड मिल जाता था, लेकिन अब नियम सख्त कर दिए गए हैं।

Train ticket through reservation counters resumed from May'22

एजेंटों ओर कालाबाजारी पर रेलवे की सख्ती

रेलवे का कहना है कि कई बार बड़ी संख्या में टिक टिकट बुक हो जाते हैं। लेकिन आखिरी समय में में कैंसिल होने की वजह से सीटें खाली रह जाती है और जरूरतमंद यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता।

इसी समस्या को कम करने के लिए कैंसिलेशन का समय बदला गया है, ताकि जो यात्री सच में यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें समय रहते सीट मिल सके और टिकटों का गलत इस्तेमाल न हो।

रेलवे के अनुसार एजेंट लोग बड़ी संख्या में टिकट बुक करते थे। फिर ब्लैक में बेचने की कोशिश करते थे, नहीं बिका तो आखिरी समय कैंसिल कर पैसा वापस ले लेते थे। अब 8 घंटे वाला नियम लागू होने के बाद टिकट होल्ड करके रखना महंगा पड़ेगा। कालाबाजारी पर लगाम लगेगी, आम यात्रियों को ज्यादा कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।

सख्ती के साथ कुछ राहत भी

  1. कहीं से भी कैंसिल करा सकेंगे टिकट
  2. अब काउंटर टिकट को भी देश के किसी भी स्टेशन से कैंसिल कराया जा सकता है
  3. ई-टिकट पर ऑटोमैटिक रिफंड
  4. अब TDR भरने का झंझट खत्म
  5. ऑनलाइन कैंसिल करने पर रिफंड अपने आप होगा

क्लास अपग्रेड की सुविधा

  1. अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक स्लीपर 3AC/2AC अपग्रेड संभव
  2. बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा
  3. अब ट्रेन छूटने से आधे घंटे पहले तक आप अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं

कब से लागू होगा नया नियम

1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू होंगे, यानि आने वाले दिनों में टिकट कैंसिल करने से पहले समय जरूर देखिए वरना पैसा वापस नहीं मिलेगा। अब रेलवे का साफ संदेश है- टिकट सोच-समझकर बुक करें, वरना कैंसिलेशन में नुकसान तय है। नया नियम कालाबाजारी रोकने के लिए है, लेकिन यात्रियों को अब पहले से ज्यादा प्लानिंग करनी पड़ेगी।