चीन में एएफसी अंडर-17 महिला फुटबॉल एशियन कप, भारत ने लेबनान को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह

Asian Cup Football: चीन में यू ताईउ फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर में एएफसी अंडर-17 महिला फुटबॉल एशियन कप टूर्नामेंट चल रहा है।

ग्रुप सी के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और जापान से हार के बाद वापसी करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए भारतीय टीम ने अपने तीसरे मैच में लेबनान को 4- 0 से पराजित किया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।

भारतीय टीम में झारखंड की 4 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

उनमें एलिजाबेथ लकड़ा, सूरजमणि कुमारी, अनुष्का कुमारी और दिव्यानी लिंडा शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, उपनिदेशक राजेश कुमार, झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, सचिव गुलाम रब्बानी,विभिन्न जिलों के जिला खेल पदाधिकारी, कोच बिना केरकेट्टा समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।