क्या देश पर कोई बड़ा संकट आने वाला है? पीएम मोदी की अपील का पूरा मतलब समझे आसान शब्दों में

PM Narendra Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के निवासियों से कई सारी अपील की।

उन्होंने ईंधन बचाने, विदेश यात्राओं से बचने और स्वदेशी अपनाने की अपील की है।

इसके अलावा विदेशी वस्तुओं और सोने की खरीद भी नहीं करने की अपील की।

मोदी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से यह अपील की।

मोदी की इस अपील की खबर मीडिया मे आते ही देश में हड़कंप मच गया।

लोग पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में तेल की टंकी फुल कराते दिखे।

वहीं ज्वेलर्स की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी।

मोदी की अपील के मायने क्या?

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरूआत से ही स्वदेशी अपनाने और मेक इन इंडिया पर जोर दिया है।

इस अपील के जरिये मोदी विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने का संकेत दे रहे हैं।

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण दुनिया के एक बड़े हिस्से में तेल की किल्लत हो गयी है।

ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में चढ़ाव से निपटने के लिए सरकार नागरिकों से कम ईंधन का प्रयोग कर विदेशी मुद्रा बचाने की अपील कर रही है।

जाहिर सी बात है कि अभी से बचत से आदत डालें तो आने वाले समय में आर्थिक दबाव से बच सकते हैं।

बचत के लिए मोदी का सुझाव

ज़्यादा से ज़्यादा मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।

सामान ढोने के लिए रेलवे को प्राथमिकता दें।

आयात निर्भरता और प्रदूषण कम करने के लिए EV अपनायें।

रूपया मजबूत करने के लिए मोदी का सुझाव

अनावश्यक विदेशी यात्रा और विदेशी शादियों से बचें।

देश में शादी करें ताकि घरेलु पर्यटन को बढ़ावा मिले।

ज़रूरी न हो तो 1 साल तक सोने की खरीद न करें।

खाने के तेल की खपत कम करें।

उर्वरक का उपयोग कम करें और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें।

खेती के दौरान सोलर पंप का इस्तेमाल करें।

मोदी ने वर्क फ्रॉम होम और ऑन लाइन मीटिंग करने की सलाह दी।

दरअसल मोदी की यह अपील विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के लिए स्वदेशी आत्मनिर्भरता का संकेत है।

इसके साथ ही यह मेक इन इंडिया उत्पादों को बढ़ावा देने का सीधा-सीधा संदेश भी है।

यह अपील आने व्यक्तिगत सुख-सुविधा से उपर उठकर पहले देश की भावना को प्रोत्साहित करती है।

साथ ही आने वाले चुनौतियों के खिलाफ देशवासियों को सतर्क और आत्मनिर्भर बनाने की एक कोशिश भी है।