IPL SRH Vs RCB Match: आईपीएल के एक अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में ऱॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को 55 रनों से हरा दिया।
इस जीत के बाद भी SRH की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रह गयी।
हार के बावजूद RCB नेट रन बेहतर होने की वजह से टॉप पर बरकरार है।
ईशान-अभिषेक-क्लासेन ने गेंदबाजों को पीटा
पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन बनाये।
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने आक्रामक शुरूआत दी।
ट्रेविस हेड 26 रन बनाकर रसिख सलाम की गेंद पर आउट हो गये।
इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने 8.1 ओवर में ही टीम का स्कोर 92 पहुंचा दिया।
अभिषेक ने आउट होने से पहले 22 गेंदों पर तूफानी 56 रन बनाये।
इसके बाद उतरे हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने गेंदबाजों की पिटायी जारी रखी।
दोनों ने सिर्फ 47 गेंदों पर 113 रन जोड़ दिये।
क्लासेन 24 गेंदों पर 54 रन बनाकर पैवेलियन लौटे।
इसके बाद नीतीश रेड्डी और किशन ने भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी।
नीतीश रेड्डी 12 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ईशान किशन ने 46 गेंदों पर 79 रन बनाये और पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए।
बेंगलुरू की तरफ से सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई।
सभी गेंदबाजों का इकॉनोमी 12 से उपर का रहा।
रसिख सलाम ने 2 जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या को 1-1 विकेट मिला।
200 रन तक ही पहुंच सकी आरसीबी
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरू की टीम की शुरूआत शानदार रही।
वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए महज 26 गेंदों पर 60 रन बनाये।
वेंकटेश 19 गेंदों पर ही 44 रन बनाकर आउट हो गये।
इसके बाद 94 रन तक पडिक्कल और कोहली भी पैवेलियन लौट गये।
रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने संघर्ष की कोशिश ज़रूर की लेकिन वो नाकाफी रहा।
पाटीदार ने 56 बनाकर आउट हुए, जबकि क्रुणाल ने नाबाद 41 रन बनाये।
SRH की तरफ से ईशान मलिंगा ने 2 विकेट चटकाये, जबकि ट्रेविस हेड और साकिब हुसैन को 1-1 विकेट मिला।
मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड
सनराइजर्स हैदराबाद बल्लेबाजी
ईशान किशन- 79 (46) {8*4, 3*6}
अभिषेक शर्मा- 56 (22) {4*4, 5*6}
हेनरिक क्लासेन- 51 (24) {2*4, 5*6}
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू गेंदबाजी
रसिख सलाम- 2/52 (4)
सुयश शर्मा- 1/36 (3)
क्रुणाल पांड्या- 1/24 (2)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बल्लेबाजी
रजत पाटीदार- 56 (39) {6*4, 1*6}
वेंकटेश अय्यर- 56 (39) {6*4, 1*6}
क्रुणाल पांड्या- 41 (31) {5*4, 0*6}
सनराइजर्स हैदराबाद गेंदबाजी
ईशान मलिंगा- 2/33 (4)
ट्रेविस हेड- 1/7 (1)
साकिब हुसैन- 1/31 (4)
