National Senior Athletics Federation competition: रविवार को रांची में कई नेशनल रिकॉर्ड टूटे और कई नये रिकॉर्ड बने।
मौका था 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता का।
तीसरे दिन भी देश भर से आये 750 से अधिक प्रतिभाशाली एथलीटों के बीच प्रतियोगिता जारी रही, जहां खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल 9 स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले संपन्न हुए।
9 स्पर्धाओं के फाइनल संपन्न
10000 मीटर महिला वॉक
ऊंची कूद पुरुष
पोल बोल्ट पुरुष
110 मीटर हर्डल्स पुरुष
100 मीटर हर्डल्स महिला
हैमर थ्रो महिला
लंबीकुद पुरुष
डिसकस थ्रो पुरुष
1500 मीटर पुरुष
कई नेशनल रिकॉर्ड टूटे
देव मीणा, कुलदीप कुमार ने पोल बोल्ट में 5.45 मीटर के साथ नया नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए कॉमनवेल्थ के क्वालीफाई किया।
लंबी कूद में श्रीशंकर ने 8.08 मीटर के साथ, पुरुष ऊंची कूद में सर्वेश अनिल कुसारे ने 2.28 मीटर, आदर्श राम ने 2.22 मीटर, 400 मीटर हर्डल्स पुरुष में संतोष कुमार (त्रिवेंद्रम) 49.93 सेकेंड, याशप पी. (कर्नाटक) 50.05 सेकेंड ने कॉमनवेल्थ के लिए अहर्ता हासिल किया।
पुरुष 110 मीटर हर्डल्स में रिलायंस के तेजस अशोक सिरसे ने 13.50 सेकेंड और क्रिस्क एम. ने 13.52 सेकेंड के साथ नया मिट रिकॉर्ड बनाया।
विजेता खिलाड़ियों को पद्मश्री बहादुर सिंह सागू, पद्मश्री शाइनी विल्सन, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, अर्जुन पुरस्कार विजेता विजय माला भनोट एवं भारतीय एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच राधा कृष्ण नायर, सी. लता और लियाकत अली द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
