Actor Aamir Khan: फिल्मी जगत में कुछ ही ऐसे कलाकार हैं जो अपने अभिनय के दम पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।
उन्हीं अभिनेताओं में से एक हैं आमिर खान।
आमिर खान अपनी फिल्मों में कड़ी मेहनत को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।
लेकिन साथ ही अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर भी वे सुर्खियों में रहते हैं।
एक बार फिर आमिर खान चर्चा में हैं और चर्चा की वजह है 61 वर्ष की उम्र में उनकी तीसरी शादी।
गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर
आमिर खान के करीबी सूत्रों की माने तो वे 5 जुलाई को एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
करीब एक साल से ज़्यादा अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ लिव इन में रहने के बाद अब यह रिश्ता पक्के बंधन में बंधने जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह शादी बेहद सिंपल और निजी होगा जहां कुछ रिश्तेदार और सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने अपनी नई गर्लफ्रेंड को दुनिया से मिलवाया था।
उन्होंने कहा था कि हैप्पी पटेल की रिलीज के समय से दोनों साथ में रहने लगे।
शादी के बारे में उन्होंने कहा था कि ये रिश्ता बेहद गंभीर है और वे दिल से गौरी से शादी कर चुके हैं।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि 60 वर्ष के बाद शादी उनके लिए सही नहीं होगी, लेकिन देखते हैं।
उन्होंने इस रिश्ते को लेकर यह भी कहा था कि वे इस रिश्ते को ऑफिशियल रूप देने का फैसला समय के हिसाब से करेंगे।
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट पहले आमिर खान के प्रोडक्शंस से जुड़ी थीं।
उनकी पिछली शादी से एक 7 साल का बेटा है जिसका नाम क्विन है।
वे फिलिप स्प्रैट की पोती हैं जो ब्रिटेन में जन्मे कम्युनिस्ट थे और 1920 के दशक में भारत आने के बाद स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गये थे।
दो बार शादी कर चुके हैं आमिर खान
यह फिल्म अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी होगी।
आमिर की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे आयरा और जुनैद हुये।
16 साल तक साथ रहने के बाद वर्ष 2002 में दोनों अलग हो गये।
इसके बाद आमिर खान ने निर्देशक किरण राव से शादी की।
वर्ष 2011 में दोनों का एक बेटा हुआ जिसका नाम आजाद रखा।
2021 में ये रिश्ता भी टूट गया और अब तीसरी शादी की तैयारी में आमिर जुट गये हैं।
