एशिया कप हॉकी में पुरुष टीम फाइनल में, झारखंड के आशीष तानी पूर्ति हैट्रिक से हारा पाकिस्तान, महिला टीम सेमीफाइनल में हारी

U-18 Asia Cup Hockey: जापान में आयोजित U-18 एशिया कप हॉकी में भारतीय पुरूष टीम फाइनल में पहुंच चुका है।

भारत ने झारखंड के आशीष तानी पूर्ति की हैट्रिक से पाकिस्तान को 5-3 से हराया।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ।

तीसरे क्वार्टर तक भारत की टीम पाकिस्तान से 2-3 से पिछड़ रही थी।

अंतिम क्वार्टर में झारखंड के लाल आशीष तानी पूर्ति ने अकेले दम पर मैच में वापसी कराई।

अंतिम क्वार्टर में लगातार 3 गोल दागकर आशीष ने भारत को 5-3 से जीत दिलाई और टीम को फाइनल में पहुंचाया।

महिला टीम सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई

भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में चीन से पेनाल्टी शूट आउट में हार गयी।

निर्धारित समय तक मैच 2-2 गोल पर बराबरी पर रहा।

इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में चीन ने बाजी मारकर फाइनल में जगह बनाई।

पेनाल्टी शूटआउट में चीन ने 3 गोल किये जबकि भारत सिर्फ 1 गोल कर सका।

पेनाल्टी शूटआउट में भारत की ओर से एकमात्र गोल झारखंड की संदीपा कुमारी ने किया।

भारत को अब कांस्य पदक के लिए कोरिया से खेलना होगा।