भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट आज से, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

India vs Afghanistan: आईपीएल के फटाफट क्रिकेट के बाद अब सबसे पुराने फॉर्मेट टेस्ट की बारी है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच की शुरूआत आज से होगी।

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर में यह मुकाबला होगा।

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अपना दम दिखाने उतरेगी।

वहीं अफगानिस्तान की टीम हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में टीम इंडिया को चुनौती देते नज़र आयेंगे।

भारत की संभावित टीम

मुल्लापुर का विकेट स्पिन गेंदबाजों की मददगार रहा है। ऐसे में भारत ज़्यादा से ज़्यादा स्पिन गेंदबाजों को खिलाना चाहेगा।

हर्ष दुबे या मानव सुथार में किसी एक को मौका दिया जा सकता है।

कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर का खेलना तय है।

उनके अलावा विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत मैदान में होंगे, जबकि यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे।

साईं सुदर्शन को मौका दिये जाने की संभावना है, वह तीन नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

केएल राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह फिट हैं।

ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल भी इस मैच में खेलने के दावेदार हैं।

ऐसे में नीतीश रेड्डी की जगह इनमें से किसी एक को पांचवे नंबर पर मौका मिल सकता है।

वाशिंगटन सुंदर भी एक ऑलराउंडर के रूप में टीम में होंगे, वे छठे नंबर पर  बल्लेबाजी करेंगे।

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत खेलेंगे जो सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

उनके अलावा तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा कमान संभालेंगे।

अफगानिस्तान की टीम

इस टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की टीम स्टार खिलाड़ी राशिद खान के बगैर उतरेगी।

टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहिदी जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

वहीं अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ और नांगेयालिया खारोताई जैसे गेंदबाज भी हैं।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला गया है।

इस मैच में भारत की कप्तानी अजिंक्य रहाणे ने की थी।

वर्ष 2018 में खेले गये इस मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को हराया था।