Team India T-20 Squad: आयरलैंड, इंग्लैंड दौरा और एशियन गेम्स के लिए भारत की क्रिकेट टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है।
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की बागडोर सौंपी गयी है।
मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
इस स्क्वॉड में बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी और रफ्तार के बाजीगर प्रिंस यादव को भी मौका मिला है।
वहीं कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
भारत को टी-20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी छिनने के साथ ही टीम से भी बाहर रखा गया है।
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
एशियन गेम्स के लिए भारत का स्क्वॉड
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरूण चक्रवर्ती।
आयरलैंड दौरे पर मैच का शेड्यूल
भारतीय टीम का आयरलैंड का दौरा 26 जून से शुरू होगा।
यहां पर 2 मैचों की टी-20 सीरीज होगी।
पहला मैच 26 जून और दूसरा 28 जून को होगा।
इंग्लैंड दौरे पर मैच का शेड्यूल
आयरलैंड में दौरा ख़त्म करने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी।
इस दौरा की शुरूआत 5 टी-20 मैचों की सीरीज से होगी।
पहला मुकाबलाः 1 जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड पर भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जायेगा।
दूसरा मुकाबलाः 4 जुलाई को ओल्ड ट्रेफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।
तीसरा मुकाबलाः 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा।
चौथा मुकाबलाः 9 जुलाई को ग्लूस्टरशायर में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जायेगा।
पांचवा मुकाबलाः 11 जुलाई को द एजेस बाउल में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जायेगा।
