Ranchi District Table Tennis Championship: रांची जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी रांची जिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आगाज हुआ।
पहले दिन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
अंडर-11 बालिका वर्ग में ट्विशा जैन विजेता तथा एमीरा जेनिफर बेक उप विजेता रहीं।
अंडर-13 बालिका वर्ग में आराध्या ने लायबा तहसीम को तथा ट्विशा ने अक्षिता सिन्हा को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-15 बालिका वर्ग में निधि कुमारी, अलीशा अली, वान्या बजाज एवं गुंजन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।
अंडर-11 बालक वर्ग में अरित्रो, देवांश, फैसल एवं अरसल सेमीफाइनल में पहुंचे।
अंडर-15 बालक वर्ग में अलीशाद, अर्थ, फैसल एवं अरित्रो ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में अलीशाद, फैसल, अर्थ एवं आयुष ने सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।
उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड ओलंपिक संघ के सचिव मधुकांत पाठक मौजूद थे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर रांची जिला कराटे संघ के महासचिव मानस सिन्हा उपस्थित रहे।
उनके अलावा झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ (JSTTA) के मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक परजय कुमार सिन्हा, रांची जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव समरजीत सिंह, सेतांका सेन और राम चटर्जी समेत कई अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
