भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने जीती सैफ महिला चैंपियनशिप, फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से रौंदा

SAFF Women’s Championship: भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने छठी बार सैफ महिला चैंपियनशिप को जीत लिया है।

फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराकर भारत ने 7 साल बाद यह खिताब जीता।

फाइनल में बांग्लादेश की करारी हार

खिताबी जंग में भारत ने बांग्लादेश को मैच में हावी नहीं होने दिया।

42वें मिनट में प्यारी खाका, 46वें मिनट में सनफिदा नोंग्रम और 82वें मिनट में लिंडा कॉम सर्टो ने भारत की तरफ से गोल दागे।

बांग्लादेश की तरफ से एकमात्र गोल रितु पोर्ना चकमा ने किया।

फाइनल मुकाबले में पहला गोल भारत की तरफ से हुआ।

प्यारी खाखा ने पहला गोल दागते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

पहले हाफ के एक्सट्रा टाइम में बांग्लादेश की रितु पोर्ना चकमा ने गोल दागते हुए दोनों टीमों को 1-1 की बराबरी पर कर दिया।

दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में सनफिदा नोंग्रम ने गोल दागकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद मुकाबले का आखिरी गोल 82वें मिनट में लिंडा कॉम ने किया और भारत की निर्णायक बढ़त 3-1 की हो गयी।

भारतीय टीम ने लीग स्टेज में भी बांग्लादेश को 3-0 से हराया था।

प्रतियोगिता में भारत का सफर

भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में भूटान को 1-0 से हराया था।

पूरे प्रतियोगिता में एक भी मैच हारे बिना भारतीय टीम अजेय रही

ग्रुप स्टेज में अपना दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम टॉप पर रही।

भारत ने पूरे प्रतियोगिता में कुल 18 गोल किये और एकमात्र गोल खाया।

मालदीव को 11-0 से हराकर भारत ने अपने सफर की शुरूआत की।

इसके बाद ग्रुप चरण में ही बांग्लादेश को 3-0 से हराया।

भारत ने छठी बार जीता खिताब

भारत ने छठी बार सैफ महिला चैंपियनशिप जीती है।

इससे पहले भारत वर्ष 2010 से 2019 तक लगातार 5 बार चैंपियन बना था।

अब तक 8 बार हुए इस चैंपियनशिप को भारत ने 6 बार जीता है।

वर्ष 2022 और 2024 में बांग्लादेश ने इस खिताब को जीता था।

भारत ने बांग्लादेश के खिताबी हैट्रिक का सपना चूर कर दिया।

इन दोनों बार के आयोजन में भारत का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया था।