भारत के शतरंज ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा नॉर्वे चेस टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय, लगा बधाईयों का सिलसिला

Grandmaster R. Praggnanandhaa: भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने नॉर्वे चेस प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रच दिया है।

यह खिताब जीतने वाले प्रज्ञानानंदा पहले भारतीय बन चुके हैं।

20 वर्षीय प्रज्ञानानंदा ने आखिरी राउंड में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर यह खिताब जीता।

आसान नहीं था भारतीय ग्रैंडमास्टर का सफर

इस एलीट इवेंट में वर्ल्ड के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के अलावा मौजूद वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश और अलीरेजा फिरोजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी थे।

इन खिलाड़ियों के बावजूद आर. प्रज्ञानानंदा ने हार नहीं मानी और खिताब पर कब्ज़ा जमाया।

आर. प्रज्ञानानंदा ने आखिरी राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया।

18 अंक हासिल करने के बाद वे अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली से आगे रहे।

आर. प्रज्ञानानंदा ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन पर दबदबा बनाये रखा।

इस प्रतियोगिता में आर. प्रज्ञानानंदा ने नंबर-1 कार्लसन को दो बार हराया।

इसके पहले भारत के विश्वनाथन आनंद ने यह कारनामा कर दिखाया था।

विश्वनाथन आनंद ने एक ही टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को 2 बार हराया था।

आर. प्रज्ञानानंदा एक ही प्रतियोगिता में कार्लसन को हराने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।

छह राउंड के बाद स्टैंडिंग में सबसे नीचे रहने के बाद आर. प्रज्ञानानंदा ने शानदार वापसी की।

मैग्नस कार्लसन के खिलाफ 2 जीत और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डोम्माराजू के खिलाफ एक जीत हासिल करते हुए आर. प्रज्ञानानंदा ने शानदार वापसी की।

इस जीत के बाद बात करते हुए आर. प्रज्ञानानंदा ने कहा कि मैं कुछ खास नहीं कहूंगा लेकिन इस जीत ने मुझे बहुत सारा आत्मविश्वास दिया है।

यह टूर्नामेंट जीतना मुझे सीखाता है कि मैं ये चीज़े कर सकता हूं।

आखिरी पायदान से वापसी कर अच्छा प्रदर्शन करना मेरे लिए सबसे सीखने वाली चीज़ रही।

भारतीय खेल जगत से लेकर राजनेताओं तक ने आर. प्रज्ञानानंदा को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा नार्वे शतरंज चैंपियन बनने पर प्रज्ञानानंदा को बधाई।