Karate Training Camp: इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वावधान में एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह कराटे ग्रेडिंग का आयोजन किया गया।
रांची प्रेस क्लब में आयोजित इस शिविर में जिले के कई स्कूलों एवं क्लबों के कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सभी खिलाड़ियों को नेशनल कोच रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने एडवांस कुमिते एवं काता का प्रशिक्षण दिया।
इसके साथ ही वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नये नियमों से भी खिलाड़ियों को अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण शिविर के साथ खिलाड़ियों का ग्रेडिंग भी हुआ, जिसमें वाइफ़ बेल्ट से ब्राउन बेल्ट तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रदर्शन के आधार पर इरा सोनल खलखो, चेरिल जीवी हेंब्रोम, रित्सिका अन्वी, ख़ुशी कुमारी और साहिल कुमार महतो बेस्ट खिलाड़ी बने।
रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ियों के तकनीकों को और एडवांस करने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।
उन्होंने बताया कि आगामी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं को देखते हुए खिलाड़ियों की तैयारी जोरों पर है।
इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, उमाशंकर महतो एवं अंजली कुमारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ग्रेडिंग में सफल होने वाले खिलाड़ी
येलो बेल्टः अर्चित भारद्वाज, टर्मन कुमार, आर्य सिंह, युवराज सिंह, अविराज सिंह, वेदांग सिंह, आशीष महतो।
ऑरेंज बेल्टः अनन्या तिरु, निशा कुमारी, अर्चना कुमारी।
ग्रीन बेल्टः यामी मुंडा, सपना महतो, खुशी कुमारी, उन्नति मुंडा, काव्य वर्मा।
ब्लू बेल्टः आव्य तिरू और अश्विनी खलखो।
पर्पल बेल्टः इरा सोनल खलखो, भवानी कुमारी, अंजलि कुमारी, नैना कुमारी, खुशी कुमारी, चंदा कुमारी।
ब्राउन बेल्टः महिमा जोसफ तिर्की, मार्टिन जोसफ तिर्की, चेरिल जीवी हेंब्रोम, मृणालिनी कुजूर, ध्रुव गुप्ता, अदित राज, मिस्टी कुमारी, अभिज्ञान आरोहण हंस, भार्गव हंस, रित्सिका अन्वी, रोशन महतो, साहिल कुमार महतो, रोशन कुमार।
