झारखंड के लाल अनूप कुमार ने रचा इतिहास, U-17 नेशनल रैंकिंग कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

National Ranking Wrestling: झारखंड के उभरते पहलवान अनूप कुमार ने उत्तरप्रदेश के गोंडा में आयोजित अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया।

JSSPS के प्रशिक्षु अनूप कुमार ने 45kg ग्रीको रोमन में अपने सभी प्रतिद्वंदियों को तकनीकी वरीयता से हराते हुए झारखण्ड के नाम स्वर्ण पदक किया। फाइनल मुकाबले में अनूप ने तकनीक और ताकत का शानदार नमूना पेश किया।

झारखंड के खेल संगठनों में खुशी की लहर

अनूप की इस ऐतिहासिक जीत पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ, झारखण्ड खेल विभाग और JSSPS ने हर्ष व्यक्त किया है।

झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सचिव रजनीश कुमार ने कहा कि अनूप की यह जीत झारखंड में कुश्ती के सुनहरे भविष्य का संकेत है।

ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण जीतना आसान नहीं होता।

यह उसके प्रशिक्षक और माता-पिता की मेहनत का फल है।

हमें उम्मीद है अनूप आगे चलकर ओलंपिक में देश का नाम रोशन करेगा।

अनूप कुमार की इस उपलब्धि से झारखंड में युवा पहलवानों का हौसला बढ़ा है। राज्य सरकार और कुश्ती संघ लगातार ग्रासरूट लेवल पर प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहे हैं।