Sepak Takraw Training: रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में आयोजित सेपक टकरा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में रांची जिला के कई खिलाड़ियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ी
विवेक महतो, आशीष खलखो, मोहित, खुड़िया पाहन, अभय लोहरा, शुभम, अंकित, जीत, अविनाश, आनंद, प्रिंस, प्रफुल्ल, गोपाल, प्रतीक और सत्यम।
शिविर में खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय रेफरी सह कोच अमरेंद्र दत्त द्विवेदी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की तकनीकी बारीकियों, फिटनेस एवं प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
समापन समारोह के अवसर पर सेपक टकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय साहू, उपाध्यक्ष विभूति भूषण अमर एवं सचिव शिवेंद्र दुबे उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
