Hockey Asia Cup Champion: जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारत को गौरवान्वित करने वाले झारखंड के 8 हॉकी खिलाड़ी घर वापस लौटे।
सभी खिलाड़ियों का रांची में भव्य स्वागत किया गया।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता, वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
झारखंड के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान
स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष टीम में झारखंड के आशीष तनी पूर्ति और प्रेमचंद शामिल थे।
कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला टीम में झारखंड की संदीपा कुमारी, पुष्पा मांझी, सुगन सांगा, खिली कुमारी, नीलम टोपनो और श्रुति कुमारी शामिल थीं।
पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरते ही हॉकी झारखंड की अगुवाई में सभी 8 खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।
सभी खिलाड़ियों को पारंपरिक रीति-रिवाज से हाथ धोकर, फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, अशोक भगत, आश्रिता लकड़ा, दशरथ महतो, हॉकी कोच करुणा पूर्ति, दुलारी टोपनो और मनीष सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।
