National Ranking Wrestling: उत्तरप्रदेश के गोंडा में चल रहे अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड की प्रियंका महतो ने कांस्य पदक जीता।
झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (JSSPS) की उभरती महिला पहलवान प्रियंका महतो ने कांस्य पदक जीतकर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया।
JSSPS की प्रशिक्षु प्रियंका महतो ने 40 किलोग्राम बालिका वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक झारखंड के नाम किया।
प्रियंका ने अपने मुकाबलों में शानदार तकनीक और जुझारूपन का परिचय दिया।
प्रियंका की इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ, झारखंड खेल विभाग तथा JSSPS ने हर्ष व्यक्त किया है।
संघ के पदाधिकारियों ने प्रियंका को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सचिव रजनीश कुमार ने कहा कि प्रियंका की यह जीत झारखंड में महिला कुश्ती के सुनहरे भविष्य का संकेत है।
ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना आसान नहीं होता। हमें उम्मीद है प्रियंका आगे चलकर सीनियर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेगी।
