India A Vs Sri Lanka A: श्रीलंका में ट्राई नेशन सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 8 रनों से हरा दिया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 277 रन बनाये, जवाब में श्रीलंका की टीम 269 रनों पर ऑल आउट हो गयी।
भारतीय बल्लेबाजी की खराब शुरूआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही।
सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (14) और प्रभसिमरन सिंह (2) सस्ते में आउट होकर पैवेलियन लौट गये।
इसके बाद प्रियांश आर्या और ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की।
प्रियांश 32 रन बनाकर आउट हो गये।
इसके बाद उतरे कप्तान तिलक वर्मा ने गायकवाड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी की।
गायकवाड़ ने 114 गेंदों पर 101 रनों की शानदार पारी खेली।
तिलक वर्मा ने 97 गेंदों पर 60 रनों का योगदान दिया।
आय़ुष बडोनी ने 24 और सूर्यांश शेड्गे ने 26 रन बनाये।
श्रीलंकाक की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके, जबकि चमिका करूणारत्ने, गारुका संकेथ और वानुजा सहान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
श्रीलंका के बल्लेबाजों की शानदार शुरूआत
278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरूआत शानदार रही।
पहले विकेट के लिए निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने 93 रन जोड़े।
इन दोनों बल्लेबाजों को आयुष बडोनी ने आउट किया।
डिकवेला ने 47 जबकि अविष्का ने 45 रन बनाये।
तीसरे नंबर पर उतरे नुवानिदु फर्नांडो 8 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये।
इसके बाद कप्तान सहान अराच्चिगे और सदीरा समरविक्रमा ने पारी को संभाला और 78 रनों की साझेदारी की।
अनुकूल रॉय ने सदीरा को आउट कर इस साझेदारी को झटका दिया।
आखिरी 3 ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 17 रनों की ज़रूरत थी।
अंशुल कंबोज ने 48वें ओवर में अर्धशतक बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे कप्तान सहान को बोल्ड आउट किया।
सहान ने 72 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली।
इसके बाद आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए सिर्फ 10 रनों की आवश्यकता थी।
अरशद खान 49वां ओवर फेंकने आये।
उनकी पहली गेंद पर एक रन बना फिर दूसरी गेंद पर विजयकांत आउट हो गये।
तीसरी गेंद पर वानुजा सहन रन आउट हो गये।
5वीं गेंद पर आखिरी बल्लेबाज मोहम्मद सिराज आउट हो गये और भारत ने रोमांचक तरीके से यह मैच जीत लिया।
भारत की तरफ से अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, विप्रज निगम और अरशद खान ने 2-2 विकेट लिये।
