Palak in Indian team: श्रीलंका की अंडर-19 महिला टीम का भारत में दौरा होना है।
इस दौरे पर टी-20 और एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जानी है।
इसके लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी।
इस टीम में झारखंड की कुमारी पलक का चयन हुआ है।
पलक ने रांची के ओरमांझी क्रिकेट क्लब से क्रिकेट सीखने की शुरूआत की।
जहां कोच पंक्षित कुमार महतो की देखरेख में पलक का खेल काफी बेहतर हुआ।
रांची जिला क्रिकेट संघ की तरफ से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला खिलाड़ी कुमारी पलक हैं।
संघ के पदाधिकारियों के साथ खेल प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर पलक को बधाई दी।
