India Vs Afghanistan: अफगानिस्तान के साथ भारत का वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज धर्मशाला में होगा।
दोनों देशों के बीच यह पहला वनडे सीरीज खेला जायेगा।
विराट और हार्दिक के बिना उतरेगी टीम इंडिया
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हैं।
हालांकि रोहित शर्मा ने इंजरी के बाद ठीक होकर वापसी कर ली है।
इस सीरीज में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है।
विराट कोहली की जगह 3 नंबर पर कई बल्लेबाज दावेदार हैं।
केएल राहुल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं।
वहीं हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी के ऑलराउंड खेल पर सबकी नज़रें होंगी।
तेज गेंदबाजों में प्रिंस यादव और गुरनूर बरार में से किसी एक का आज अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पदार्पण हो सकता है।
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह का खेलना तय है।
वहीं स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव अगुवाई करेंगे।
अफगानिस्तान की टीम संतुलित
पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान की टीम संतुलित नज़र आ रही है।
बल्लेबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह उमरजई कभी भी पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।
उमरजई एक बेहतरीन गेंदबाज भी हैं जिन्होंने खेले गये आखिरी 10 एकदिवसीय मैचों में 24 विकेट लिये हैं।
गेंदबाजी में स्टार स्पिनर राशिद खान की वापसी से धार मिलेगी।
वहीं मोहम्मद नबी, नांगेयालिया खरोती और एएम गजफनर बल्लेबाजों को परेशान करने में सक्षम हैं।
हेड टू हेड मुकाबलों में दोनों टीमें
दोनों देशों के बीच अब तक 4 एकदिवसीय मुकाबले खेले गये हैं।
इनमें भारत ने 3 में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच टाई रहा है।
आखिरी बार दोनों टीमों के बीच वर्ष 2023 वनडे वर्ल्डकप में दिल्ली में हुई थी, जहां भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।
टीम इंडिया के जाबांज
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान के जाबांज
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शान, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गज़फनर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फरीद अहमद मलिक और जिया उर रहमान शरीफी।
