Legendary in FIFA World Cup: इस बार का फीफा वर्ल्ड कप बेहद खास हो रहा है।
इसमें पहली बार सबसे ज़्यादा 48 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
पहली बार इस प्रतियोगिता में 100 से ज़्यादा मैच होंगे।
फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों का आखिरी विश्व कप
ये विश्व कप कई मायनों में तो खास है ही साथ ही इसलिए भी खास है क्योंकि कई दिग्गज खिलाड़ियों का ये आखिरी विश्व कप हो सकता है।
अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी
दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना 2022 में विश्व चैंपियन बन चुका है।

मेसी को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।
उन्होंने रिकॉर्ड 8 बार दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का प्रतिष्ठित बैलन डी’ओर पुरस्कार जीता है।
लियोनेल मेसी 39 साल के हो चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले विश्व कप तक वह 43 साल की उम्र में शायद ही विश्व कप खेलने मैदान में उतरें।
पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो
पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने महज 18 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय जगत में पदार्पण कर लिया था।
वे दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 200 से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

रोनाल्डो ने महज 23 साल की उम्र में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का प्रतिष्ठित बैलन डी’ओर पुरस्कार जीता।
पुर्तगाल के इस स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी की उम्र 41 की हो चुकी है।
वे इस बार अपना छठा विश्व कप खेल रहे हैं।
अगले विश्व कप तक उनकी उम्र 45 वर्ष हो जायेगी, ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि वो अब इसके बाद शायद ही विश्व कप में खेल पायें।
ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर
ब्राजील के पेशेवर फुटबॉल प्लेयर नेमार जूनियर ने 17 साल की उम्र में ही पेशेवर फुटबॉल में कदम रख दिया था।
18 साल की उम्र में ब्राजील की टीम में डेब्यू के बाद वे अपनी टीम के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने।

2016 में ब्राजील को ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक जितवाने का श्रेय नेमार जूनियर को जाता है।
बीते काफी समय से चोट से जूझने के कारण इस बार के फीफा वर्ल्ड कप में उनके खेलने की उम्मीद काफी कम थी।
लेकिन उन्हें विश्व कप के लिए ब्राजील टीम में जगह मिल गयी।
हालांकि नेमार की उम्र इस समय 34 वर्ष ही है लेकिन उनकी चोट की वजह से यह माना जा रहा है कि वो अब अगले विश्व कप में नहीं खेल पायेंगे।
क्रोएशिया के फुटबॉलर लुका मोड्रिक
क्रोएशिया के फुटबॉल खिलाड़ी लुका मोड्रिक ने वर्ष 2006 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया।
डेब्यू के बाद से उन्होंने हर फीफा विश्व कप और यूईएफए यूरो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

मोड्रिक ने क्रोएशिया को 2018 के विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया।
इस प्रतियोगिता में वे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में गोल्डन बॉल भी जीत चुके हैं।
वर्ष 2007 से 2025 के बीच वे रिकॉर्ड 14 बार क्रोएशियाई फुटबॉलर ऑफ द ईयर भी चुने गये।
मोड्रिक अब 40 साल के हो चुके हैं और अगले विश्व कप तक 44 साल के हो जायेंगे।
ऐसे में वो शायद ही अगला विश्व कप खेल पायेंगे।
जर्मनी के फुटबॉलर थॉमस मुलर
जर्मनी के महान फुटबॉलरों थॉमस मुलर भी शामिल हैं।
वे जर्मनी के सबसे सफल पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं।

वर्ष 2014 में फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम में मुलर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
इस प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्डन बूट के साथ ही सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीता था।
मुलर 36 साल के हो चुके हैं और अगले विश्व कप तक उनकी उम्र 40 के पार पहुंच जायेगी।
ऐसे में फीफा विश्व कप 2026 उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है।
जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल न्यूएर
जर्मनी के मैनुअल न्यूएर फुटबॉल के इतिहास के सबसे महान गोलकीपर में एक हैं।
बायर्न म्यूनिख और जर्मनी की तरफ से खेलने वाले इस अनुभवी गोलकीपर को उनके स्वीपर कीपर अंदाज के लिए जाना जाता है।

वर्ष 2014 में फीफा विश्व कप विजेता जर्मनी की टीम का वे हिस्सा थे।
शानदार खेल के लिए उन्हें गोल्डेन ग्लव से सम्मानित किया गया था।
वर्ष 2024 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद वे कोच यूलियन नेगल्समैन के आग्रह पर वापसी की और विश्व कप के लिए जर्मनी की टीम में शामिल हैं।
जर्मनी के ये दिग्गज गोलकीपर 40 साल के हो चुके हैं और अगला विश्व कप शायद ही खेल पायें।
मिस्र के फुटबॉलर मोहम्मद सलाह
मिस्र के पेशेवर फुटबॉलर मोहम्मद सलाह को अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।
सलाह अपनी ड्रिब्लिंग और गति के लिए जाने जाते हैं।

वर्ष 2011 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था।
वर्ष 2012 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें सीएएफ मोस्ट प्रॉमिसिंग अफ्रीकन टैलेंट ऑफ द ईयर के लिए नामित किया गया था।
34 साल के सलाह अगले विश्व कप तक 38 साल के हो जायेंगे। ऐसे में कम ही उम्मीद है कि वो अगले विश्व कप का हिस्सा बन पायेंगे।
