Ranchi Swimming Summer Camp: रांची में द रांची स्विमिंग क्लब के द्वारा रैनबो रिवर वाटर पार्क में आयोजित 15 दिवसीय स्विमिंग समर कैंप संपन्न हो गया।
इस कैंप में करीब 60 बच्चों ने तैराकी के गुर सीखे।
समापन के अवसर पर एक प्रतियोगता का भी आयोजन किया गया।
स्विमिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस पूरे कैंप को सफल बनाने में रांची डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी सह ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी मिथलेश कुमार सिंह, ऑर्गनाइज़र सचिन कुमार सिंह और रौनक कुमार कुशवाहा की मुख्य भूमिका रही।
कोच बजरंग कुमार ने प्रशिक्षण देने का कार्य किया।
उनकी बेहतरीन ट्रेनिंग की बदौलत बच्चों ने बेहद कम समय में स्विमिंग की बारीकियों को सीखा।
कैंप में आदित्य राज को उनकी बेहतरीन प्रोग्रेस के लिए ‘क्विक लर्नर’ के खिताब से नवाजा गया।
प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष वर्ग में अविनाश राम, सनेहल मिलेनियम सुजीत कुमार, जबकि महिला वर्ग में श्रुति कुमारी, कोटि श्री देवांगन और वीणा देवागण विजेता बने।
लकी ड्रा के विजेता फॉर्म नंबर 12 के सुजीत कुमार रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम (Event Wise Winners List)
फीमेल (फ्रीस्टाइल स्विमिंग, उम्र 6-9 वर्ष)- गोल्ड- तनवी आर्या, सिल्वर- शाइना प्रिया, ब्रॉन्ज- वीरा सिंह।
मेल (फ्रीस्टाइल स्विमिंग, उम्र 6-9 वर्ष)- गोल्ड- अनुराग उरांव, सिल्वर- प्रणीत प्रसाद, ब्रोंज- आदित्य कुजूर।
फीमेल (फ्रीस्टाइल स्विमिंग, उम्र 10-14 वर्ष)- गोल्ड- सानाया नाज़, सिल्वर- निकुंज देवांगन, ब्रॉन्ज- नव्या सिंह।
मेल (फ्रीस्टाइल स्विमिंग, उम्र 10-14 वर्ष)- गोल्ड- हर्षित उरांव, सिल्वर- चिराग कुमार प्रजापति, ब्रॉन्ज- क्षितिज कुमार एवं आदित्य राजफी
फीमेल (फ्रीस्टाइल स्विमिंग, उम्र 15 वर्ष से ऊपर)- गोल्ड- श्रुति कुमारी, सिल्वर- कोटिश्री देवांगन, ब्रॉन्ज- वीना देवांगन।
मेल (फ्रीस्टाइल स्विमिंग, उम्र 15 वर्ष से ऊपर)- गोल्ड- अविनाश राम, सिल्वर- मिलेनियम स्नेहल, ब्रॉन्ज- सुजीत कुमार।
कैंप के दौरान कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में राधे, आदित्य, राजदीप, आशुतोष, अमित, रिया, अमित, आशुतोष, अनंत, राजदीप और विवेक कुमार दुबे की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
