Jharkhand Chess Championship: रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे 25वीं झारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2026 में अंडर-9 के बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की टी. निहारिका, हजारीबाग की स्वस्तिका प्रजापति, पूर्वी सिंहभूम की अनिशा कुमारी, रांची की ओजस्वी और पूर्वी सिंहभूम की टी. नेहा ने ट्रॉफी जीती।
वहीं ओपन मुकाबले में हजारीबाग के अद्विक भूषण, पूर्वी सिंहभूम के रित्विक, रिधान और रियान तथा रांची के कृशांक ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
अंडर-13 बालिका वर्ग के मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की अदिति, विदुषी और तनिषा, रांची की रेसा मायरा और पूर्वी सिंहभूम की ईशानी चौधरी ने ट्रॉफी जीती।
अंडर-13 के ओपन वर्ग के मुकाबले में रांची के कबीर आदित्य, पूर्वी सिंहभूम के सचित अरुण, रांची के उजन मंडल, पूर्वी सिंहभूम के रूद्रनिल रॉय और पश्चिमी सिंहभूम के आदित्य वर्धन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संजय कृष्ण, पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर अमरजीत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध सिंह गुड्डू, महासचिव आरडीसीए नवजोत अलंग, टूर्नामेंट कन्वेयर आशीष साहू, चीफ ऑर्बिटर दीपक कुमार, मैनेजर एजेसीए मानसी सिंह, अरुण कुमार, विशाल मिंज एवं विनोद कुमार उपस्थित रहे।
