Indian Athletics Series: एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं केरल एथलेटिक्स संघ द्वारा केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-10 के सीनियर वर्ग त्रिकूद में रांची के खिलाड़ी ने परचम लहराया।
रांची के विशाल बहादुर ने 16.10 मीटर के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर राज्य के विशाल बहादुर को खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सचिव मुकेश कुमार कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, उपनिदेशक राजेश कुमार,
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वित्त समिति के चेयरमैन के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव एस.के. पांडे, आशीष झा, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, रणवीर सिंह, आलोक मिश्रा, अजय नायक, बंधन टोप्पो, शैलेश कुमार,गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, बंधन टोप्पो, प्रभात रंजन तिवारी, गंगाधर प्रसाद, अजीत कुमार,राकेश सिंह, माधव चंद्र घोष,कोच योगेश यादव, आशु भाटिया अरविंद कुमार, आलोक सिंह, अनुभा खाखा, पुनीत कुमार और आशु भाटिया समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी।
