जर्मनी ने धमाकेदार अंदाज में की फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरूआत, कुराकाओ को 7-1 से हराया, प्रतियोगिता में सबसे ज़्यादा गोल जर्मनी के नाम

FIFA World Cup: दुनिया की बेहतरीन टीमों में एक जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरूआत धमाकेदार अंदाज में की।

जर्मनी ने ग्रुप-ई के पहले मैच में डेब्यू करने वाली टीम कुराकाओ को 7-1 से रौंद डाला।

पूरे मुकाबले के दौरान जर्मनी के खिलाड़ी हावी नज़र आये।

मैच शुरू होने के 6ठे मिनट में फेलिक्स नेमेचा ने पहला गोल दागा।

शुरूआती बढ़त मिलने के बाद जर्मनी का आक्रमण और तेज हो गया।

कुराकाओ ने भी पहले हाफ में ही 1 गोल दागकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और खेल को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

कुराकाओ की तरफ से लिवानो कोमेनेंसिया ने जर्मनी के अनुभवी गोलकीपर मैनुअल न्यूएर को चकमा देते हुए गोल दागा।

हालांकि इसके बाद कुराकाओ के पास बढ़त लेने का मौका भी आया लेकिन उसने गंवा दिया।

इसके बाद जर्मनी के खिलाड़ी पूरी तरह मैच में हावी हो गये।

38वें मिनट में निको श्लॉटरबेक ने हेडर के जरिये गोल करके जर्मनी को बढ़त दिलायी।

इसके बाद काई हैवर्ट्ड ने पेनाल्टी को गोल में बदल पहले हाफ तक 3-1 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ की शुरूआत के दूसरे मिनट में ही जर्मनी के जमाल मुसियाला ने गोल दागकर 4-1 का अंतर कर दिया।

इसके बाद नैथेनियल ब्राउन ने अपने वर्ल्ड कप डेब्यू पर गोल दागा और अंतर 5-1 कर दिया।

डेनिज उन्दाव और काई हैवर्ट्ज ने आखिरी में 2 गोल कर जीत का अंतर 7-1 कर दिया।

इस तरह से जर्मनी ने अपने अभियान की शुरूआत शानदार अंदाज में कुराकाओ को 7-1 के अंतर से हराकर की।

जर्मनी ने मैच में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अपने पहले ही मैच में 7-1 की शानदार जीत के साथ ही जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल दागने वाली टीम बन गयी।

इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्राजील के नाम था जिसने 238 गोल किये थे।

अब जर्मनी के विश्व कप में 239 गोल हो गये हैं।

जर्मनी ने चौथी बार किसी वर्ल्ड कप मैच में 7 या उससे ज़्यादा गोल दागे।

इससे पहले यह रिकॉर्ड हंगरी के नाम था जिसने 3 बार ऐसा कारनामा किया था।

2014 के वर्ल्ड कप में जर्मनी ने सेमीफाइनल मुकाबले में ब्राजील को 7-1 के अंतर से हराया था।