भीषण गर्मी के बीच करिश्मा कक्कड़ के गाने ने श्रोताओं को किया कूल-कूल, ‘गमछिया से हाक दी’ गीत रिलीज के बाद हो रहा वायरल

Bhojpuri Music: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए मशहूर सिंगर करिश्मा कक्कड़ का नया रिलीज गाना ‘गमछिया से हाक दी’ भीषण गर्मी में राहत देने वाला साबित हो सकता है, क्योकि यह गाना रिलीज के साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करिश्मा का यह खूबसूरत गाना कान्हा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है।

यह गाना अपने देसी अंदाज, मनोरंजक बोल और धमाकेदार संगीत की वजह से श्रोताओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।

करिश्मा की आवाज ने दिल जीता

गाना ‘गमछिया से हाक दी’ में करिश्मा कक्कड़ की दमदार और मधुर आवाज ने श्रोताओं को आकर्षित किया है।

वहीं वीडियो में अप्सरा और उड़नबाज राजा की शानदार केमिस्ट्री और ऊर्जावान प्रस्तुति दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

गीत का फिल्मांकन रंगीन और आकर्षक लोकेशनों पर किया गया है, जिससे वीडियो का मनोरंजन स्तर और बढ़ गया है।

रिलीज के बाद से ही दर्शक गीत के बोल और संगीत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गीत को मिल रहे रिस्पॉन्स से खुश हैं करिश्मा

“गमछिया से हाक दी” को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स पर खुशी जताते हुए करिश्मा कक्कड़ ने कहा कि यह गीत पूरी तरह से देसी अंदाज और मस्ती को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि, “गमछिया से हाक दी” एक ऐसा गीत है, जिससे हर वर्ग के श्रोता खुद को जोड़ पाएंगे।

गर्मी के दिनों में गमछा हमारे जीवन का अहम हिस्सा होता है और उसी भाव को मनोरंजक अंदाज में गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

दर्शकों और श्रोताओं से जिस तरह का प्यार मिल रहा है, उससे पूरी टीम बेहद उत्साहित है।

मुझे विश्वास है कि यह गीत आने वाले दिनों में लोगों की प्लेलिस्ट और समारोहों की पहली पसंद बनेगा।

करिश्मा ने गीत से जुड़े सभी कलाकारों, तकनीकी टीम और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी वे भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए ऐसे ही नए और मनोरंजक गीत लेकर आती रहेंगी।

गीत के पीछे लोगों की बड़ी भूमिका

आपको बता दें कि गाना ‘गमछिया से हाक दी’ के बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं, जिन्होंने ग्रामीण परिवेश और लोक संस्कृति को आधुनिक संगीत के साथ खूबसूरती से पिरोया है।

गीत का संगीत छोटे बंटी ने तैयार किया है, जिसकी धुन लोगों को झूमने पर मजबूर कर रही है।

वीडियो का निर्देशन सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा बंटी राज और अरमान सिंह ने संभाला है।

वीडियो संपादन प्रकाश प्रजापति ने किया है, जिससे गीत को आकर्षक प्रस्तुति मिली है।

गीतकार सुजीत मीडिया आरा हैं, जो लगातार भोजपुरी दर्शकों के लिए नए और मनोरंजक गीत लेकर आ रहे हैं।

रिलीज के कुछ ही समय में ‘गमछिया से हाक दी’ को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने पूरी टीम का उत्साह बढ़ा दिया है।

संगीत प्रेमियों का मानना है कि यह गीत आने वाले दिनों में भोजपुरी संगीत जगत के बड़े हिट गानों की सूची में शामिल हो सकता है।