श्रीलंका में झारखंडी खिलाड़ियों का जलवा, अफगानिस्तान ए के साथ मैच में छाये कुमार कुशाग्र और अनुकूल रॉय, भारत ए ने 101 रनों से जीता मुकाबला

India A Vs Afghanistan A: श्रीलंका में चल रहे ट्राई नेशन सीरीज में भारत ए ने अफगानिस्तान ए को बुरे तरीके से रौंद डाला।

इस जीत के साथ ही भारत ए की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद ज़िंदा है।

हालांकि उसे 19 जून को श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाले मुकाबले के नतीज़ों पर निर्भर रहना होगा।

भारत ए के 3 बल्लेबाजों का अर्धशतक

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत करते हुए 7.5 ओवर में ही 75 रन जोड़ दिये।

वैभव सूर्यवंशी 28 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने 30 रनों का योगदान दिया।

लेकिन भारत के 3 बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जमाया।

प्रियांश आर्या और कुमार कुशाग्र ने 58-58 रन बनाये।

जबकि सबसे ज़्यादा रनों का योगदान कप्तान तिलक वर्मा ने दिया।

तिलक वर्मा ने 59 रनों की पारी खेली।

आखिर में विप्रज निगम ने ताबड़तोड़ 30 रन बनाये और स्कोर को 300 के पार पहुंचाया।

भारत ए ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाये।

218 रनों पर सिमट गयी अफगानिस्तान ए

320 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ए की टीम 36.5 ओवर में ही 218 रनों पर ऑल आउट हो गयी।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ए की शुरूआत औसत रही।

एक समय 9.4 ओवर में 70 रन पर 3 विकेट गिर चुके थे।

इसके बाद फैजल शिनोजादा और बहीर शाह के बीच अच्छी साझेदारी हुई।

शिनोजादा ने 46 और बहीर शाह ने 57 रनों का योगदान दिया।

हालांकि 173 रनों के कुल योग पर इन दोनों के आउट होने के बाद अफगानिस्तान की टीम बिखर गयी।

भारत की तरफ से निशांत सिंधु ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिये।

वहीं यश ठाकुर को 2 विकेट मिला।

अंशुल कंबोज, विप्रज निगम, अनुकुल रॉय और सूर्यांश शेडगे ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया।

झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार योगदान

कुमार कुशाग्र ने बल्लेबाजी और अनुकूल रॉय ने गेंदबाजी में अपनी छाप छोड़ी।

कुमार कुशाग्र ने बल्लेबाजी के दौरान शानदार अर्धशतक जमाया।

कुशाग्र ने 67 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाये।

विकेटकीपिंग के दौरान भी कुशाग्र ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

वहीं अनुकूल रॉय ने गेंदबाजी के दौरान बल्लेबाजों पर शिकंजा कसे रखा।

अनुकूल ने 7 ओवर में 5.71 की औसत से 40 रन खर्च कर खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे फैसल शिनोजादा को आउट किया।