Cycling Competition in European circuit: यूरोपियन सर्किट में होने वाले कई साइकिल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भारत की टीम फ्रांस पहुंच गयी है।
टीम के साथ झारखंड की स्टार राइडर सरिता कुमारी भी पहुंच चुकी हैं।
ये सभी खिलाड़ियों को वर्ल्ड स्पोर्ट्स एक्सपोजर टूर के तहत फ्रांस के शहर हैरिस पहुंचे हैं।
झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि सरिता झारखंड की स्टार साइकिल राइडर हैं और राज्य के खेल संघों और प्रेमियों को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
इस मौके पर झारखंड साइकलिंग संघ के पदाधिकारी तथा सदस्य एवं उनके सहपाठी खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े इवेंट में सरिता भारतीय टीम में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
