फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, दो बार की चैंपियन उरुग्वे को केप वर्डे ने ड्रॉ पर रोका, मिस्र ने 92 साल बाद जीता मुकाबला, बेल्जियम-ईरान मैच बराबरी पर छूटा

FIFA World Cup: सोमवार को फीफा वर्ल्ड कप में मिस्र के लिए शानदार दिन रहा।

वहीं दो बार की चैंपियन उरुग्वे के लिए नॉकआउट की जंग संघर्षपूर्ण हो गयी।

इधर बेल्जियम और ईरान के बीच मैच बराबरी पर छूटा।

92 साल बाद मिस्र को नसीब हुई जीत

फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप G के मुकाबले में मिस्र और न्यूज़ीलैंड का आमना-सामना हुआ।

इसमें मिस्र ने न्यूज़ीलैंड को 3-1 से हराकर विश्व कप के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की।

1934 में इस प्रतियोगिता में पहली बार खेलने वाली मिस्र को 92 साल बाद यह जीत नसीब हुई।

न्यूज़ीलैंड के हार की वजह बने मिस्र के कप्तान मोहम्मद सालाह।

सालाह ने न सिर्फ 1 गोल किया बल्कि 1 गोल करने में उन्होंने शानदार खेल दिखाया।

मिस्र के खिलाड़ी मुस्तफा जीको ने भी 1 गोल दागा।

मोहम्मद सालाह और मुस्तफा जीको की जोड़ी ने न्यूज़ीलैंड के डिफेंस को तहस-नहस कर डाला।

इस जीत के साथ ही मिस्र अंक तालिका में 4 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है।

वहीं हार के बावजूद न्यूज़ीलैंड के नॉक आउट की उम्मीदें अभी भी बनी हुई है।

बेल्जियम और ईरान के बीच मुकाबला ड्रॉ

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बेल्जियम और ईरान के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 से बराबरी पर छूटा।

दोनों टीमों की मजबूत डिफेंस की वजह से कोई भी गोल संभव नहीं हो सका।

हालांकि इस मुकाबले में ईरान का 1 गोल ऑफसाइड की वजह से रद्द हो गया।

इस मैच में बेल्जियम को बड़ा झटका उस समय लगा जब सेंटर बैक नाथन नगोय को रेड कार्ड दिखाया गया।

इसकी वजह से बेल्जियम की टीम को आखिरी 24 मिनट 10 खिलाड़ियों के खेलना पड़ा।

बावजूद इसके ईरान इसका फायदा नहीं उठा सका।

बेल्जियम और ईरान के बीच मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद दोनों टीमों के 2-2 अंक हो गये हैं।

दो बार की विश्व चैंपियन टीम ड्रॉ पर रूकी

दो बार की विश्व चैंपियन टीम उरुग्वे को केप वर्डे ने 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया।

ग्रुप H के इस मैच में केप वर्डे का ये बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

मियामी में खेले गये इस मुकाबले में केप वर्डे की टीम एक समय पिछड़ गयी थी।

लेकिन खेल में वापसी करते हुए केप वर्डे ने दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।

पहला गोल केप वर्डे की तरफ से केविन पिना ने किया।

इस गोल के साथ केप वर्डे 1-0 से आगे हो गया।

इसके बाद उरुग्वे के मैक्सी अराउजो और ऑगस्टिन कैनोबियो ने उरुग्वे की तरफ से शानदार गोल दागे।

हाफ टाइम तक उरुग्वे 2-1 से आगे था।

दूसरे हाफ में केप वर्डे के वरेला ने गोल दागकर स्कोर को 2-2 से बराबरी पर ला खड़ा कर दिया।