राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप, नन्हें प्रतिभागी दिखा रहे जबरदस्त उत्साह

National Chess Championship: रांची के सरला बिरला पब्लिक स्कूल परिसर में 39वीं राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप चल रहा है।

पांचवें राउंड के ओपन मुकाबले में श्रेयांश ने आर्यन कुमार, सिद्धार्थ ने केविन, कथित निखिल ने काजी अदयान और अयांश ने निथल को हराया।

टी. आनंद और एहसान के बीच का मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

दूसरी ओर गर्ल्स मुकाबलों में अरावा ने साई आस्था, अन्वी ने तृषा, पृथा ने लेकाश्री और तनिष्का ने सैयद को शिकस्त दी।

अदिना और साईं अंशिता के बीच का मैच परिणाम रहित रहा।