Indian women’s Hockey team: अगस्त में FIH हॉकी महिला विश्व कप होना है।
नीदरलैंड और बेल्जियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है।
विश्व के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा हुई है।
इस टीम में झारखंड की 4 खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है।
वहीं टीम की कमान भी झारखंड की खिलाड़ी के हाथों में दी गयी है।
सलीमा टेटे विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी।
विश्व कप के लिए भारतीय टीम में झारखंड की खिलाड़ी

- सलीमा टेटे- कप्तान, मिडफील्डर
- निक्की प्रधान- मिडफील्डर
- ब्यूटी डुंगडुंग- मिडफील्डर
- दीपिका सोरेंग- फॉरवर्ड
फिलहाल चयन के बाद भारतीय दल बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रहा है।
हाल ही में न्यूजीलैंड में हुए FIH नेशंस कप में अजेय रहकर ट्रॉफी जीतकर आई भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं।
विश्व कप में भारत का शेड्यूल
भारत को पूल D में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है।
सभी मैच नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
16 अगस्त: भारत बनाम चीन
18 अगस्त: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
20 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड
झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब विश्व कप के लिए चयनित भारतीय टीम में झारखंड के 4 खिलाड़ी शामिल हैं।
बीते पिछले सप्ताह ही एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई थी उसमें भी झारखंड के चार खिलाड़ी हैं।
