सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में सफल छात्रों का सम्मान, डीएवी गांधीनगर के विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य ने किया सम्मानित

CBSE Cluster Competition: सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर/जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर रांची के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

सभी विजेता खिलाड़ियों से स्कूल के प्राचार्य पीके झा मिले और उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के सफल खिलाड़ी

अंडर-19 बैडमिंटन बालक वर्ग में आयुष कुमार, पियुष कुमार और यशवंत पिंगवा ने गोल्ड मेडल जीता।

अंडर-17 बैडमिंटन बालक वर्ग में तन्मय कुमार, अनिकेत सर्राफ, अभिनव सिंह, निधिश राज ने सिल्वर मेडल जीता।

अंडर-14 तीरंदाजी बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-17 टेबल टेनिस बालक वर्ग में आयुष कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

अंडर-17 शूटिंग बालिका वर्ग में स्वाति कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा और निशा कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।