डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, छात्र खिलाड़ियों ने किया अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

DAV National Sports: डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल गांधीनगर में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026-27 राज्यस्तरीय/जोनल स्तर टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हो गया।

2 दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल-कौशल, अनुशासन, धैर्य एवं खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

रोमांचक मुकाबलों के बाद बालक अंडर-17 वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल गांधीनगर ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

डीएवी पब्लिक स्कूल, बीएनएस गिरिडीह को रजत तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

बालक अंडर-17 वर्ग

स्वर्ण पदक डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल गांधीनगर, रांची

– रोशन कुमार

– अनंत सिंह

– अनुराग कुमार

– आयुष कुमार

रजत पदक डीएवी पब्लिक स्कूल, बीएनएस गिरिडीह

कांस्य पदक डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग

बालक अंडर-14 वर्ग

स्वर्ण पदक डीएवी पब्लिक स्कूल, कोडरमा

– सौरव सुमन

– ओर्जित राणा

– विभोर कुमार

– आरव कुमार

रजत पदक टीसीआई डीएवी पब्लिक स्कूल, गोविंदपुर

कांस्य पदक डीएवी पब्लिक स्कूल, कथारा

व्यक्तिगत स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी

14-वर्षीय बालिका वर्ग व्यक्तिगत प्रतियोगिता में डीएवी हेहल की आराध्या झा प्रथम, डीएवी भंडारकोला की क्षितिज द्वितीय तथा डीएवी बिष्टुपुर की कृतिका राज सिंह तीसरे स्थान पर रही।

वहीं-17 वर्षीय बालिका वर्ग में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में डीएवी बिष्टुपुर की अनन्या शाह प्रथम, डीएवी बीएनएस गिरिडीह की आकृति कुमारी द्वितीय तथा डीएवी भवनाथपुर की कशिश सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।

19 वर्षीय बालिका वर्ग व्यक्तिगत प्रतियोगिता में प्रथम डीएवी गांधीनगर की आकृति सिंह, द्वितीय टीसीआई डीएवी गोविंदपुर की सिमरन भगत तथा तीसरे स्थान पर डीएवी बीएनएस गिरिडीह की शगुफ्ता अली रही।

वही 19 वर्षीय बालिका वर्ग समूह प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर की आकृति सिंह प्रथम, डीएवी टीसीआई गोविंदपुर की सिमरन द्वितीय तथा डीएवी बीएनएस गिरिडीह की शगुफ्ता अली तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं 19-वर्षीय बालक वर्ग समूह प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएवी  गाँधीनगर, द्वितीय स्थान, डीएवी भवनाथपुर तथा तीसरे स्थान पर डीएवी कपिलदेव रहा।

17-वर्षीय बालक वर्ग समूह प्रतियोगिता में प्रथम डीएवी गांधीनगर, दूसरे स्थान पर बीएनएस डीएवी गिरिडीह तथा तीसरे स्थान पर डीएवी हजारीबाग ने अपना स्थान बनाया।

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, आयोजन समिति एवं विद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।

डीएवी गांधीनगर के मुख्य खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा, निशा कुमारी तथा सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की इस सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।