Jharkhand Para-Volleyball Team: झारखंड की महिला पारा सिटिंग वॉलीबॉल टीम 3rd फेडरेशन कप पारा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए बुधवार को रांची से इरोड, तमिलनाडु के लिए रवाना हुई।
राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 25 से 28 सितंबर 2026 तक इरोड में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला टीम की कप्तान प्रतिमा तिर्की हैं।
टीम में अनीता तिर्की, संजुक्ता एक्का, महिमा उरांव, पुष्पा मिंज, सुनीता कुमारी, सरिता भुठकुमारी मुंडा, निक्की कुमारी, सुलेखा कुमारी, पूनम कुमारी, जयश्री कुमारी, रेनू कुमारी और असुंता टोप्पो शामिल हैं।
टीम के साथ कोच मुकेश कंचन और पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड की सचिव सरिता कुमारी भी इरोड के लिए रवाना हुईं।
इस अवसर पर पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, उपाध्यक्ष श्वेता कुमारी एवं रूपा कुमारी, सहसचिव पतरस तिर्की, वागीस त्रिपाठी तथा जगदीश कुमार ने पूरी टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि टीम पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले और अपने प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन करे।
एसोसिएशन की ओर से टीम को सफल यात्रा, शानदार प्रदर्शन और उज्ज्वल परिणाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
