जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल की रेस में बरकरार टीम इंडिया

Ind Vs Zim

INDIA Vs ZIMBABWE: T-20 विश्व कप में भारत सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ है। जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर भारत ने अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। भारत ने इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया, वहीं जिम्बाब्वे बाहर हो चुकी है। अब ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के अलावा दूसरी टीम कौन होगी, यह फैसला टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।

सेमीफाइनल की राह क्या होगी

टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे कैरेबियन खिलाड़ियों को हर हाल में हराना होगा। वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज करने के अलावा अब भारत के पास दूसरा कोई विकल्प मौजूद नहीं है।

रन रेट में भारत अब भी है पीछे

जिम्बाब्वे पर जीत के भारत का नेट रन रेट पहले से अच्छा ज़रूर हुआ है लेकिन ये काफी नहीं है। वेस्टइंडीज का नेट रन रेट अभी भी भारत से काफी आगे है। वेस्टइंडीज का रन रेट +1.791 है वहीं भारत का रन रेट -0.100 है।

अंक तालिका में दोनों टीमों के 2-2 अंक हैं। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला बचा है। जो जीतेगा वो सेमीफाइनल की राह तय करेगा। इसीलिए इस मुकाबले को क्वार्टर फाइनल मुकाबले की तरह देखा जा रहा है।