ASMITA Women’s Road Cycling League: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के सहयोग तथा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार की तरफ से जेपी गंगा पथ, पटना में दो दिवसीय ASMITA Women’s Road Cycling League – East Zone प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के 7 राज्यों की महिला साइक्लिस्टों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंत में 22 अंकों के साथ बिहार ओवरऑल विजेता बना, जबकि 16 अंकों के साथ झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का (Runner-up) स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
Women Elite Racing Cycle वर्ग में झारखंड की प्रतिभाशाली साइक्लिस्ट लक्ष्मी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Individual Time Trial (ITT) में स्वर्ण पदक तथा Road Race में रजत पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।
वहीं Women Junior Indian Cycle वर्ग में शांति कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए Road Race में रजत पदक हासिल किया।
इसके साथ ही Women Sub-Junior Racing Cycle वर्ग में पिंकी कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Individual Time Trial (ITT) में स्वर्ण पदक तथा Road Race में रजत पदक अपने नाम किया।
झारखंड की इन महिला खिलाड़ियों की उपलब्धि से राज्य के खेल जगत में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों एवं खेल अधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
