निषादराज जयंती समारोह का आयोजन, गंगा समग्र पटना महानगर ने किया आयोजन

Nishadraj Jayanti celebration: गंगा समग्र पटना महानगर ने पटना सिटी के यमुनापार शिव मंदिर स्थित प्रांगण में भगवान राम के बाल सखा निषादराज जी का जयंती समारोह धूम-धाम से गीत,भजन व विचार-गोष्ठी करके मनाया।

कार्यक्रम के संयोजक गंगा समग्र पटना महानगर के संयोजक और कार्यक्रम के संचालक सुबोध कुमार थे। विदित हो कि निषादराज जयंती चैत्र शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से गंगा समग्र दक्षिण बिहार संयोजक सह राष्ट्रीय आरती आयाम प्रमुख शम्भू नाथ पांडेय, प्रान्त सह संयोजिका प्रीति कुमारी सिन्हा, पं. वंशवरधन शर्मा, बिहार राज्य मछुवारा आयोग के सदस्य राज कुमार सहनी, पूर्व मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ भाजपा बिहार प्रदेश के सह संयोजक द्वय सुनील निषाद, अजय निषाद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पटना पूर्वी भाग कार्यवाह रामानन्द कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पूर्व गंगा समग्र के संगठन गीत ‘यह कल-कल-छल-छल बहती क्या कहती गंगा धारा’  व ‘पुण्य सरिता बह रही है’ से कार्यक्रम का शुरुआत हुई।’

देशभर में मनायी जा रही जयंती

शम्भू नाथ पांडेय ने बताया कि गंगा समग्र आज पूरे देश मे निषादराज जयंती कार्यक्रम मना रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया निषादराज का नाम गुह्म था। गंगा के आश्रितों की तरह एक प्रकार गंगा पुत्र थे जिनको केवट, मल्लाह और निषाद के नाम से जाने जाते है।

ऐसा उल्लेख मिलता है कि वे भगवान राम के बाल-सखा थे। उन्होंने निष्काम भक्ति का उदाहरण पेश कर भगवान राम के वनवास के समय श्रृंगवेरपुर में रात्रि विश्राम कराकर गंगा पार कराया था।

प्रीति सिन्हा ने सम्बोधित करते हुए बताया कि हम सभी नूतन वर्ष के साथ निषादराज जयंती छठ और रामनवमी का पर्व मना रहे है। पर्यावरण की सुरक्षा के साथ मां गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

वंशवर्धन शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान राम और निषादराज के गले मिलकर एक दूसरे का अभिवादन करना आज के परिप्रेक्ष्य में जाति-पति के बन्धन को तोड़कर समरसता का भाव जगाने का संकेत करता है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से सुबोध कुमार, शैलेन्द्र पांडेय, मदन सिंह, राजकुमार निषाद, हर्षित भारद्वाज की भूमिका सराहनीय रही।