मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया शोक

Bollywood singer Asha Bhosle: बॉलीवुड की जानी मानी गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया।

उन्हें हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने 10 वर्ष की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था।

आशा भोसले 90 साल की उम्र तक अपनी आवाज़ का जादू बिखेरती रहीं।

79 साल की उम्र में आशा भोसले ने अभिनय में डेब्यू किया और वर्ष 2013 में आई फिल्म माई में मुख्य भूमिका निभाई।

आशा भोसले का करियर

आशा भोसले को फिल्मी जगत में आशा ताई के नाम से भी जाना जाता है।

करीब 7 दशकों तक चले उनके करियर में उन्होंने 12 हज़ार से ज़्यादा गानों में अपनी आवाज दी।

उनके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस की तरफ से संगीत के इतिहास में सबसे ज़्यादा गाना रिकॉर्ड करने वाली कलाकार की मान्यता मिली थी।

उनके गाये सैंकड़ों गीत आज भी लोगों के ज़ुबान पर रहते हैं।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी आशा भोसले ने कैबरे, पॉप, गजल और शास्त्रीय संगीत जैसी शैली में गीत गाये।

उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी मिला।

आशा भोसले का जाना न केवल एक युग का अंत है एक ऐसा शून्य है जिसे भर पाना नामुमकिन है।

शुरूआती दिनों में आशा भोसले को उनकी बड़ी बहन और सुरों की मल्लिका रहीं आशा मंगेशकर के छोड़े हुए गीत ही गाने को मिलते थे।

ऐसे में आशा ने खुद को तराशा और अपनी आवाज़ में एक अलग सी कशिश पैदा कीं।

आशा भोसले ने अपनी आवाज़ में ऐसी वर्सिटिलिटी लायीं कि वो लोगों की पसंद बनने लगीं।

आशा भोसले अब भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।

देश में शोक की लहर

उनके निधन से बॉलीवुड के साथ देशभर में शोक की लहर फैल गयी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि आशा भोसले जी के निधन से बेहद दुख हुआ। वह भारत की मशहूर और प्रतिभाशाली आवाज़ों में से एक थीं।

दिग्गज अभिनेता शाहरूख खान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आशा ताई के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ।