होली के रंग में घुला नया भोजपुरी गीत, रिलीज होते ही हुआ वायरल

Holi Bhojpuri Song: होली का मौसम हो और भोजपुरी (Bhojpuri) की बात न हो ये भला कैसे हो सकता है। रंगों के इस त्योहार में भोजपुरी के गीत के बोल लोगों को बरबस थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।

इस बार फिर होली (Holi) के पहले एक नया गीत Bhojpuri संगीत प्रेमियों के लिए आया है।

होली पर मिला खास तोहफा

भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए होली से पहले एक खास तोहफा आया है। ‘हमार कोई का करिये’ नाम का नया गीत रंगों, प्यार और मस्ती की खूबसूरत संगम लेकर रिलीज हुआ है।

होली के जश्न को समर्पित यह गीत सुनते ही दिल को छू लेता है। साथ ही त्योहार की उमंग को दोगुना कर देता है।

पारंपरिक लोक रंग और आधुनिक संगीत का शानदार मेल इस गीत को बेहद खास बनाता है।

दर्शकों का मिल रहा रिस्पॉन्स

यह गीत सारेगामा हम भोजपुरी (Hum Bhojpuri) के बैनर तले रिलीज हुआ है, जो लगातार भोजपुरी संगीत को नये आयाम दे रहा है।

रिलीज के साथ ही गीत को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज हो गयी है।

होली प्लेलिस्ट में यह गाना तेजी से अपनी जगह बना रहा है। ‘हमार कोई का करिये’ को अपनी मधुर आवाज़ दी है फाजिल वागिद होसैन ने। खास बात यह है कि उन्होंने ही इस गीत का संगीत और बोल भी तैयार किये हैं।

गीत में उनकी आवाज़ में जो मिठास और भावनात्मक गहराई है वह श्रोताओं को बांधकर रखती है। वहीं वीडियो में आशुतोष ठाकुर की मौजूदगी गीत को और आकर्षक बनाती है। गीत के संगीत संयोजन में ढोलक पर श्रीधारा चारी की थाप ने पारंपरिक होली का असली रंग भर दिया है।

गाने की रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग डेजी डच स्टूडियोज में की गई है, जिससे इसकी साउंड क्वालिटी बेहद प्रभावशाली बन गई है।

कुल मिलाकर ‘हमार कोई का करिये’ इस होली पर रंग, प्रेम और उत्साह का संदेश देने वाला शानदार भोजपुरी गीत है। अगर आप इस त्योहार को खास बनाना चाहते हैं, तो इस गाने के साथ रंगों और खुशियों का भरपूर आनंद ज़रूर लें।