Amrit Bharat train has been launched: रेलवे ने धनबादवासियों को एक नई ट्रेन का तोहफा दिया है। बुधवार से धनबाद और कोयंबतूर के बीच नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया। ये ट्रेन बोकारो-रांची-राउरकेला-संबलपुर-टिटिलागढ़ –रायगड़ा-विजयवाड़ा-काटपाडी-सलेम के रास्ते कोयंबतूर जायेगी।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन पोत्तनूर (कोयंबतूर) से बुधवार की शाम खुलकर शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे रांची और दोपहर 12.30 बजे धनबाद पहुंचेगी।
वापसी में यह गाड़ी धनबाद से शनिवार को दिन के 2 बजे खुलकर सोमवार को 11 बजकर 20 मिनट पर पोत्तनूर (कोयंबतूर) पहुंचेगी।
