अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर रांची में ओलम्पिक फॉरेस्ट थीम आधारित ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतियोगिता में 60 बच्चों ने लिया हिस्सा

Drawing competition: अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर रांची जिला ओलम्पिक एसोसिएशन एवं झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ओलम्पिक की इस वर्ष की थीम “ओलम्पिक फॉरेस्ट” पर आधारित एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों की आयु को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता को चार अलग-अलग वर्गों में आयोजित किया गया।

बच्चों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा खेल और प्रकृति के संबंध को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सुनील सूर्यांत, उदय साहू, एस. के. पांडे, विभूति भूषण अमर, प्रभाकर वर्मा, शिवेंद्र दुबे, शैलेन्द्र दुबे, दीपक गोप, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी तकनीकी संचालन प्रसिद्ध पेंटर मोहम्मद साबिर हुसैन द्वारा किया गया तथा ज्यूरी मेंबर के रूप में आरती चौधरी तथा अलमा हुसैन उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि “ओलम्पिक फॉरेस्ट” की अवधारणा खेलों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती है और आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराती है।

ड्राइंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी

समूह– A (कक्षा 5 तक)

प्रथम– एंजेल शर्मा (कक्षा प्रथम)

द्वितीय– नव्यन आयाब (कक्षा चतुर्थ)

तृतीय– फिजा नाज़ (कक्षा पंचम)

सांत्वना पुरस्कार

हंजा रिदा (कक्षा प्रथम)

अम्मार अब्दुल्ला (कक्षा चतुर्थ)

ज़ारा फातिमा (कक्षा प्रथम)

समूह– B (कक्षा 6 से 8)

प्रथम– ऋतुराज बनर्जी (कक्षा 8)

द्वितीय– शबाना दरवीन (कक्षा 7)

तृतीय– डेज़ी रोज़ किस्कू (कक्षा 6)

सांत्वना पुरस्कार

अद्यान हुसैन (कक्षा 6)

पल्लब सेनगुप्ता (कक्षा 7)

तृषा रॉय (कक्षा 5)

समूह– C (कक्षा 8, 9 एवं 10)

प्रथम– अंश टोप्पो (कक्षा 8)

द्वितीय– अंकुर दास (कक्षा8)

तृतीय– अफीफा हुसैन (कक्षा 9)

सांत्वना पुरस्कार

देबस्मिता दत्ता (कक्षा 9)

रूपसा बनर्जी (कक्षा 9)

अभिनव कुमार (कक्षा 9)

समूह– D (कक्षा 11, 12 एवं स्नातक/स्नातकोत्तर)

प्रथम– लकी कुमारी (स्नातक)

द्वितीय– रक्षंदा नूर (स्नातकोत्तर)

तृतीय– प्रियंका कुमारी (इंटर कॉलेज)

सांत्वना पुरस्कार

रुचि कुमारी (कक्षा 11)

मनीषा कुमारी (कक्षा 12)

समृद्धि कुमारी (कक्षा 12)