Shotokan Karate Do Federation of India: रविवार को रांची में Shotokan Karate Do Federation of India के तत्वावधान में भव्य बेल्ट ग्रेडेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में डोरंडा कॉलेज कराटे सेंटर, नामकुम कराटे सेंटर, मैत्री क्लब, गोस्नर हाई स्कूल और सरदार पटेल हाई स्कूल कराटे सेंटर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. के. शर्मा ने उपस्थित कराटेकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह केवल रांची ही नहीं, बल्कि पूरे देश के बालक एवं बालिकाओं के लिए आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कराटे सीखकर विद्यार्थी अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं, साथ ही उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और वे एक मजबूत व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।
उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को कराटे प्रशिक्षण दिलाकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
बेल्ट ग्रेडेशन कार्यक्रम का आयोजन शोकफ़ के मुख्य कराटे प्रशिक्षक हांशी मानस सिन्हा के मार्ग दर्शन में तथा राष्ट्रीय कराटे कोच शिहान रंजीत मेहता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
बेल्ट ग्रेडेशन शिहान शैलेश सिंह एवं शिहान संजय मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कराटे प्रशिक्षक सेंसाई बबलू कुमार, सुनील मेहता, पवन केशरी, परमानंद गुप्ता, कुलदीप साहू, सीनू सुरीन, सुमन एक्का एवं रश्मि कच्छप उपस्थित रहे।
100 से अधिक खिलाड़ियों बेल्ट ग्रेडेशन
ग्रेडेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सुरभि सिन्हा, दिव्या, दिवेश त्रिपाठी, आदृती पाल, आरुष ठाकुर, अखौरी अंशु, खुशी थापा, अथर्व प्रसाद, अलीशा लकड़ा, एंजेल नेरी खाखा, अंशु मिश्रा, युवराज क्षेत्री, ज्योति कोंगड़ी, मधु कुमारी नायक एवं आद्विक मिंज को बेस्ट कराटेका के रूप में चयनित किया गया।
इस बेल्ट ग्रेडेशन में कुल 28 कराटेकारों ने येलो बेल्ट, 26 ने ऑरेंज बेल्ट, 20 ने ग्रीन बेल्ट, 21 ने ब्लू बेल्ट, 15 ने पर्पल बेल्ट और 35 ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त किया।
