Janta Darbar in Ranchi: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के अंचलों और प्रखंडों में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
इस दौरान आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए बड़ी संख्या में आवेदनों का निष्पादन किया गया तथा पात्र लाभुकों को विभिन्न प्रमाण-पत्र एवं सहायता राशि प्रदान की गई।
मुआवजा राशि का भुगतान
जनता दरबार के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
सिल्ली अंचल के ग्राम जांहे की अजरवी फातमा को उनके पति स्व. मो. सलमान की सड़क हादसे में मृत्यु पर एक लाख की मुआवजा राशि का भुगतान किया गया।
ग्राम लोवादग की सुजाता देवी को उनके पति स्व. मुरलीधर महतो की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर एक लाख की मुआवजा राशि प्रदान की गयी।
खलारी क्षेत्र की तरुण निशा को उनके पति स्व. मजीद अंसारी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के पश्चात एक लाख की मुआवजा राशि प्रदान की गयी।
प्रमाण-पत्र वितरण एवं त्वरित सेवाएं
मांडर अंचल में तुरी उरांव (ग्राम बांसजाड़ी) को जाति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
चान्हो अंचल में पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।
मांडर अंचल के टटकुन्दो ग्राम के मुनेसर पासवान के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया।
अंचलवार आवेदनों के निष्पादन का विवरण
नगड़ी अंचलः कुल 85 आवेदन निष्पादित, जिसमें 35 आवासीय, 24 जाति एवं 26 आय प्रमाण-पत्र शामिल हैं।
सिल्ली अंचलः कुल 72 आवेदन निष्पादित, जिनमें 22 आय, 14 आवासीय, 11 जातीय, 9 पारिवारिक एवं 8 सड़क दुर्घटना मुआवजा प्रमुख हैं।
राहे अंचलः कुल 100 मामलों का निष्पादन, जिसमें 60 आय, 25 आवासीय एवं 10 जाति प्रमाण-पत्र एवं 1 आय प्रमाण पत्र शामिल हैं।
खलारी अंचलः कुल 51 आवेदन निष्पादित, जिनमें 18 आय, 12 जाति, 10 आवासीय एवं अन्य 9 मामले एवं अन्य शामिल हैं।
हेहल अंचलः कुल 39 आवेदन निष्पादित, जिनमें मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना सत्यापन (17), आय (11) एवं अन्य शामिल हैं।
सोनाहातु अंचलः कुल 76 आवेदन निष्पादित, जिनमें 51 आय, 11 जाति एवं 8 आवासीय प्रमाण-पत्र प्रमुख हैं।
मांडर अंचलः कुल 119 आवेदन निष्पादित, जिनमें 45 आय, 32 आवासीय, 25 जाति एवं 16 पेंशन से संबंधित मामले शामिल हैं।
अनगड़ा अंचलः कुल 94 आवेदन निष्पादित, जिनमें 35 आय, 26 जाति एवं 23 आवासीय प्रमाण-पत्र शामिल हैं।
नामकुम अंचलः कुल 89 आवेदन निष्पादित, जिनमें 31 आवासीय, 28 जाति एवं 25 आय प्रमाण-पत्र शामिल हैं।
चान्हो अंचलः कुल 80 आवेदन निष्पादित, जिनमें 36 आवासीय, 22 जाति एवं 18 आय प्रमाण-पत्र शामिल हैं।
बुढ़मू अंचलः कुल 53 आवेदन निष्पादित, जिनमें 21 आय, 16 आवासीय एवं 13 जाति प्रमाण-पत्र शामिल हैं।
रातु अंचलः कुल 89 आवेदन निष्पादित, जिनमें 26 जाति, 24 आय, 16 आवासीय प्रमाण-पत्र, 5 पेंशन एवं 6 आपदा मुआवजा मामले शामिल हैं।
