Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में लगातार कोशिशें की जा रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने एक बड़ी पहल करते हुए जिला अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। ये आयोजन 22 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा।
इस शिविर में झारखंड के अलावा ओडिशा कांग्रेस के भी सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
इस आयोजन की सबसे बड़ी बात यह होगी कि शिविर के दौरान एक दिन राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे सभी को ज़मीनी स्तर पर काम करने के लिए मूल मंत्र देंगे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के मुताबिक शिविर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बातचीत के अलावा कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसंपर्क जैसे विषयों पर बात की जायेगी।
यह शिविर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया जायेगा।
