Big Laughter Fest: रांची में आयोजित बिग लाफ्टर फेस्ट का आयोजन रांची के ऑड्रे हाउस ऑडिटोरियम में किया गया।
रेडियो नेटवर्क 92.7 बिग एफएम द्वारा आयोजित इस बिग लाफ़्टर फेस्ट में रांची के श्रोता घंटों हंसी और ठहाकों के बीच तैरते रहे।
हंसी और मनोरंजन से सराबोर इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों एवं बड़ी संख्या में श्रोताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के सबसे बड़े आकर्षण रहे देश के प्रसिद्ध हास्य कलाकार प्रताप फौजदार और हेमंत पांडे।
दोनों ने अपनी शानदार कॉमेडी और हास्य प्रस्तुतियों से पूरे सभागार को ठहाकों से गूंजायमान कर दिया।
उनकी दमदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरे कार्यक्रम के दौरान हंसी और ठहाकों का सिलसिला लगातार जारी रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह तथा साईं नाथ यूनिवर्सिटी के चांसलर एस.पी. अग्रवाल उपस्थित रहे।
दोनों अतिथियों ने 92.7 BIG FM की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक एवं मनोरंजक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों का संचार करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन बिग एफएम की आरजे राशि ने किया। बिग एफएम के आरजे भूपेश की प्रस्तुति को सभागार में दर्शकों ने जमकर सराहा।
बिग एफएम के झारखंड क्लस्टर सेल्स हेड अजय गोप और बिहार झारखंड के क्लस्टर प्रोग्रामिंग हेड उमर शादाब हाशमी ने अतिथियों एवं दर्शकों का स्वागत किया।
92.7 BIG FM ने इस सफल आयोजन के माध्यम से एक बार फिर यह साबित किया कि वह केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज को यादगार अनुभव देने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
