Indian passport: पासपोर्ट यानी एक ऐसी पुस्तिका जो आपको दुनिया के देशों में सफर करने की इजाजत देती है।
आपके पासपोर्ट ही तय करते हैं कि आप दुनिया के कितने देशों में बिना वीजा के पहुंच सकते हैं और कितने देशों में पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
पासपोर्ट की ताकत ही तय करती है कि आपके देश के नागरिकों को कितने देश में सीधे इंट्री मिलती है।
दरअसल पासपोर्ट की ताकत तय करने का जिम्मा हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की है।
यह अलग-अलग डेटा के आधार पर दुनियाभर के पासपोर्ट की ताकत को रैंक करता है।
पासपोर्ट की रैंकिंग जियो-पॉलिटिक्स, भौगोलिक स्थिति, राजनीतिक अस्थिरता और अर्थव्यवस्था समेत कई अन्य चीज़ों पर निर्भर करता है।
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की वर्ष 2026 की रिपोर्ट आ गयी है और भारत की पासपोर्ट ने इस रिपोर्ट में छलांग लगायी है।
टॉप में शामिल देश
सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट है।
इस पासपोर्ट से लोग दुनिया के 192 देशों में बिना किसी वीजा के आसानी से पहुंच सकते हैं।
दूसरे स्थान पर जापान, दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात है।
इन तीनों देश के नागरिक दुनिया के 187 देशों में वीजा फ्री इंट्री कर सकते हैं।
तीसरे नंबर पर नॉर्वे और स्विटजरलैंड का पासपोर्ट आता है।
इन दोनों देशों के नागरिकों को दुनिया के 185 देशों में वीजा फ्री इंट्री है।
इसके बाद पासपोर्ट के मामले में यूरोपीय संघ का नंबर आता है, जिसका एक साझा पासपोर्ट सिस्टम है।
इस पासपोर्ट के तहत औसत 183 देशों में वीजा फ्री इंट्री है। लेकिन यूरोपीय संघ में शामिल हर देश की वीजा फ्री इंट्री अलग-अलग है।
संघ में शामिल स्वीडन के नागरिक 186 देशों में तो बुल्गारिया और रोमानिया के नागरिक 177 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
इसके बाद मलेशिया और यूनाइटेड किंगडम 183 देश, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूज़ीलैंड के पासपोर्ट पर 182 देशों में वीजा फ्री इंट्री मिलती है।
वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका के पासपोर्ट पर 179 देशों में वीजा फ्री इंट्री मिलती है।
भारत और पाकिस्तान का पासपोर्ट कहां
पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया में सबसे कमज़ोर पासपोर्ट में से एक माना जाता है।
पाकिस्तान के पासपोर्ट की रैंकिंग 98 है औऱ उसके पासपोर्ट पर सिर्फ 31 देशों में वीजा फ्री इंट्री है।
वहीं भारत के पासपोर्ट को रैंकिंग में 75वां स्थान मिला है।
भारत के पासपोर्ट पर 56 देशों में वीजा फ्री इंट्री कर सकते हैं।
ग्लोबस स्टेटस में भारत मध्यम श्रेणी में है जबकि पाकिस्तान को निचली श्रेणी में यमन, इराक और अफगानिस्तान जैसे देशों के साथ रखा गया है।
