अब चुनाव नहीं लड़ेंगे बाहुबली अनंत सिंह, नीतीश नहीं तो अब मैं भी नहीं- अनंत

Anant Singh will not contest elections now: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह (Anant Singh) की पहचान एक बाहुबली नेता की रही है। वे अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए भी जाने जाते रहे हैं। फिलहाल वे मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक हैं। लेकिन अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। अचानक उन्होंने यह ऐलान कर दिया कि ये उनका आखिरी चुनाव था और अब आगे से उनके बच्चे चुनाव लड़ेंगे।

मोकामा में रहा है अनंत सिंह का प्रभाव

अनंत सिंह का मोकामा इलाके में मजबूत राजनीतिक प्रभाव रहा है। जेल से रहकर भी वो चुनाव जीतते रहे हैं। ऐसे में उनके चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर मोकामा की जनता क्या प्रतिक्रिया देती है ये तो आने वाला वक्त बतायेगा। लेकिन फिलहाल अनंत सिंह के इस बयान ने सियासी गलियारों की सरगर्मी को ज़रूर बढ़ा दिया है।

अनंत सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं और राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार को वोट डालने पहुंचे थे। पत्रकारों से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो अब वे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने ठेठ अंदाज़ में कहा कि इस बार मैं विधायक बन गया हूं लेकिन यह मेरा अंतिम चुनाव है। अगली बार चुनावी मैदान मेरा बाल-बुतरू लड़ेगा।

फिलहाल अनंत सिंह जेल में बंद हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वे एक महीने के भीतर वे जेल से बाहर आ जायेंगे।

अपने समर्थकों और मोकामा की जनता को उन्होंने कहा कि किसी को परेशान या निराश होने की ज़रूरत नहीं है। मोकामा में विकास कार्य चल रहा है और चलता रहेगा।

बिहार के अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि यह फैसला खुद नीतीश कुमार ही करेंगे। यह निर्णय खुद वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लेंगे।

वहीं अनंत सिंह उस वक्त नाराज हो गये जब नीतीश और तेजस्वी में कौन बेहतर है का सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि धुत, फालतू सवाल मत कीजिये। इसके बाद अनंत सिंह चले गये।