Jharkhand Congress welcomed the announcement of elections: देश के 4 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की घोषणा कर दी गयी है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बिनय सिन्हा दीपू नें पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव की घोषणा लोकतंत्र का महापर्व है। राज्य की जनता को अवसर मिला है कि वह अपने भविष्य और राज्य की दशा तय करे।
उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्या से परेशान है। इधर युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
बिनय सिन्हा दीपू ने कहा कि केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार लोगों को हमेशा इन मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करती रही है, लेकिन अब जनता समझ चुकी है।
सभी राज्यों में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित, न्याय और सामाजिक न्याय के साथ संविधान की रक्षा की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी राज्यों में बेहतर प्रदर्शन कर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का काम करेगी।
सभी राज्यों के मतदाताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लोग इस लोकतंत्र के इस महापर्व मैं बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
