इस दिन होगा सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, आ गई नये मंत्रियों की संभावित सूची, मोदी-शाह-नीतीश रहेंगे मौजूद

Samrat Cabinet: बिहार में सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। इसे लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

पटना के गांधी मैदान में इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा।

शपथ ग्रहण के बहाने एनडीए बिहार में अपनी ताकत का अहसास कराना चाहती है।

शपथ ग्रहण में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे।

पहली बार बिहार में शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे।

उनके साथ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केन्द्रीय मंत्रियों को भी शपथ ग्रहण के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

ऐसी जानकारी है कि फिलहाल 30 के आसपास मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दो उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेन्द्र यादव पहले ही शपथ ग्रहण कर चुके हैं।

शपथ लेने वालों में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी, रालोमो और हम पार्टी से विधायक और विधान पार्षद शामिल रहेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष का पद भी बीजेपी के पास ही रहेगा।

संभावित मंत्रियों के नामः

बीजेपी कोटे से- मंगल पांडेय, विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, संजय सिंह टाईगर, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरूण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, संगीता कुमार, लखेंद्र पासवान, दिलीप जायसवाल, संजीव चौरसिया।

जेडीयू कोटे से- श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, मदन सहनी, जमा खां, लेसी सिंह, रत्नेश सदा, सुनील कुमार, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, जयंत राज, श्वेता गुप्ता, शीला मंडल।

एलजेपी- संजय सिंह

हम पार्टी- संतोष कुमार सुमन

रालोसपा- दीपक प्रकाश