Junior Karate Championship: स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित 9वीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप–2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया।
दो दिवसीय इस आयोजन में मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग की निदेशक किरण पासी को स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सीईओ सेंसाई के.के. सिंह, अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा एवं सचिव सेंसाई हेजाज़ असदक द्वारा शॉल ओढ़ाकर, पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में कराटे खिलाड़ियों द्वारा टीम काता एवं बुनकाई का शानदार प्रदर्शन किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों की खेलों के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। कराटे जैसे खेल में उनकी भागीदारी अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को ऐसे खेलों में भेजकर न केवल उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि उनकी आत्मरक्षा भी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने विशेष रूप से सभी लड़कियों को कराटे जैसे आत्मरक्षा के खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान– रांची
33 गोल्ड, 36 सिल्वर एवं 66 ब्रॉन्ज
कुल पदक- 135
द्वितीय स्थान– रामगढ़
32 गोल्ड, 36 सिल्वर एवं 34 ब्रॉन्ज
कुल पदक- 92
तृतीय स्थान– खूंटी
23 गोल्ड, 14 सिल्वर एवं 39 ब्रॉन्ज
कुल पदक- 76
